भैंसदेही: नेटवर्क के इंतजार में थम जाती है जिंदगी: पाटोली गांव में गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस बुलाने के लिए 5 किलोमीटर दूर जाना
विकास और डिजिटल इंडिया के दावों के बीच भैंसदेही विकासखंड का दूरस्थ आदिवासी ग्राम पाटोली आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। गांव में नेटवर्क नहीं होने के कारण सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को उठानी पड़ रही है। हालात इतने खराब हैं कि आपातकालीन स्थिति में 108 एंबुलेंस या परिजनों से संपर्क करने के लिए ग्रामीणों