जींद: नरवाना को हरियाणा का अव्वल विकास क्षेत्र बनाने का इरादा, मंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए
सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में जनसुनवाई के दौरान विकास कार्य समय पर पूरा करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। किसानों के लिए नहरी पानी की व्यवस्था बेहतर बनाने पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।