गुरारू: उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, शहीद सुखेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा
Guraru, Gaya | May 11, 2026 उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध की केंद्रीय कमिटी की बैठक परैया प्रखंड के ममारखपुर गांव में मोर्चा के अध्यक्ष नंदलाल सिंह की अध्यक्षता में रविवार शाम सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर कोयल नहर परियोजना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए नहर के निरीक्षण के उपरांत आगे की रणनीति एवं कार्यक्रम तय करने का निर्णय लिया गया।