झांसी: उधार लिया पैसा ब्याज समेत चुकाने के बावजूद दबंग नहीं कर रहा इकरारनामा कैंसिल, टपरियन के पीड़ित ने DIG से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | May 9, 2025 ब्याज पर पैसे देने के बाद पैसा मिल जाने के बाद भी जमीन को हड़प लेने की साजिश का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर दो पीड़ितों ने एक ही आरोपी के खिलाफ पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र दिया है। डीआईजी को शुक्रवार को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम टपरियन चमरौआ निवासी कालीचरण ने बताया कि उसे अपनी पुत्री के विवाह के लिए नितेंद्र राय से 3 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए।