परसिया: मजदूर संगठन सीटू ने 56वां स्थापना दिवस मनाया, शहीद भवन अंबाडा में ध्वजारोहण व विचार गोष्ठी की
सीटू ने तीस मई शनिवार को अपना 56 वां स्थापना दिवस अंबाडा के शहीद भवन में मनाया। मजदूर संगठन सीटू ने स्थापना दिवस के अवसर पर आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे झंडा फहराया। मजदूरों के हित में नारे लगाए। सीटू के स्थापना पर विचार गोष्ठी की गई। विचार गोष्ठी में मजदूर समस्याआं पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों ने वक्तव्य दिया। 2 बजे पेंच के कार्यालय का उद्धाटन किया।