बमोरी: मुहाल कॉलोनी गांव में पुराने ज़मीन विवाद को लेकर झगड़ा, आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट
Bamori, Guna | Apr 18, 2026 बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुहाल कॉलोनी गांव पर पुराने जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट की है|फरियादी मुकेश पुत्र रामसिंह सपेरा उम्र 36 साल ने बताया कि बीते रोज 12:30 बजे के करीब में गांव की ही दुकान पर खड़ा था तभी मिथुन सपेरा और धनराज सपेरा निवासी नोनेरा आए और मुझे पुरानी जमीन के विवाद पर से मां बहन की गालियां देने लगे |