पीलीभीत: नवदिया सुल्तानपुर में फायरिंग मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
पीलीभीत पुलिस ने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुल्तानपुर में हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अभियान चलाकर सभी सात आरोपियों को दबोच लिया गया।