ग्वालियर गिर्द: डीडी मॉल के डीएनडी रेस्टोरेंट में छापा, 70 लीटर से अधिक ब्रांडेड शराब जब्त
ग्वालियर के फूलबाग क्षेत्र में स्थित दीनदयाल मॉल के भीतर संचालित DND रेस्टॉरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने का खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग ने गुरुवार दोपहर यहां छापामार कार्रवाई की और विभिन्न ब्रांड की 70 लीटर से ज्यादा की महंगी शराब यहां से जप्त की।इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरा फरार बताया गया है।