छतरपुर नगर: शराब पीने के दौरान विवाद में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने 5 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम हुआ
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दालोन में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है।मृतक के बेटे अभय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गांव के ही रहने वाले करीब पांच लोग भरत सिंह को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे।मृतक का पोस्टमार्टम आज 01 मार्च दोपहर करीब 4:00बजे जिला अस्पताल में कराया गया।