गढ़बोर: चारभुजा थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो डोडा चूरा और लग्जरी कार जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
चारभुजा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो डोडा चूरा और लग्जरी कार जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार। चारभुजा थाना पुलिस ने अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान करीब 15 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल लग्जरी कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने दो आदतन तस्करों श्यामलाल दमामी और अशोक कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।