सारठ: रामनवमी पर सारठ में सैकड़ों जगह बजा डीजे, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह बोले- कोई माई का लाल नहीं रोक सकता!
Sarath, Deoghar | Mar 28, 2026 पूर्व मंत्री व BJP नेता रणधीर सिंह ने रामनवमी में सारठ विधानसभा के सैंकड़ों अखाड़ों में DJ बजवाने का दावा किया। शुक्रवार रात 8 बजे सारठ चौक पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि DJ बजता था और बजेगा, कोई मां का लाल पैदा नहीं हुआ है, जो DJ बजाने से रोक सकता है। उन्होंने कई गांवों का नाम गिनाते कहा कि सारठ में भी DJ बजेगा, नहीं होगा तो DJ मांगकर अखाड़ा में शामिल रहेंगे