बयाना: ईओ के निलंबन पर कुशवाह-सैनी समाज ने किया प्रदर्शन, विधायक का पुतला फूंका
नगर पालिका बयाना में विधायक डॉ. ऋतु बनावत और अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनीता कुशवाह के बीच हुए विवाद ने अब राजनीतिक और सामाजिक रंग ले लिया है। शनिवार को सैनी और कुशवाह समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोगों ने ईओ के समर्थन में नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और उनके निलंबन को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया।