फतुहा: सदहपुरा गांव के पास एक ही बाइक पर बैठकर साथ आए साथी ने गोली मार कर किया जख्मी।
Fatwah, Patna | Jun 11, 2026 सदहपुरा गांव के पास एक ही बाइक पर बैठकर साथ आया साथी ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है। गोली सीना के पास लगी है। घायल युवक रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नयाचक मोहल्ला निवासी विकास है। जख्मी युवक ने बताया कि गोली मारने वाला आरोपी सोनू उर्फ विकास है जो नयाचक मोहल्ला का ही रहने वाला है। पैसे के लेनदेन के विवाद में घटना घटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।