मिर्ज़ापुर: दो दिन पहले घर से बोलोरो लेकर निकला युवक घर नहीं लौटा, परिवार ने पड़री कोतवाली में दी तहरीर
पड़री थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी युवक दो दिन पूर्व घर से बोलोरो लेकर निकला लेकिन घर नहीं लौटा तो घर वाले परेशान हो गए। अनहोनी की आशंका में परिवार वालों ने पड़री कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही बोलेरो और युवक का पता लगा लिया जाएगा।