मिर्ज़ापुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद किया दुष्कर्म, देहात कोतवाली पुलिस ने वीरपुर से अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहात कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को क्षेत्र के वीरपुर गांव से गिरफ्तार कर शनिवार की शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवम नाई उर्फ अखिल कुमार पुत्र मनोज शर्मा को गिरफ्तार किया।