बिसौली: बिसौली नगर में रॉन्ग साइड से आए ई-रिक्शा को टैंकर कंडक्टर ने रोका, बवाल के कारण हाईवे पर लगा जाम
Bisauli, Budaun | Mar 13, 2026 बिसौली नगर में शुक्रवार को 5 बजे करीब उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब डीजल से भरा एक टैंकर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आये एक ई-रिक्शा को टैंकर के कंडक्टर ने रोककर सही दिशा से चलने को कहा। कंडक्टर की बात सुनकर ई-रिक्शा चालक भड़क गया और वह कंडक्टर को पीटने के लिए दौड़ पड़ा। दोनों के बीच कहासुनी होते-होते विवाद बढ़ गया।