हरसूद: इंडियास टैलेंट शो सीजन 4 के विजेता बने नया हरसूद के शशांक खरे
Harsud, Khandwa | Jun 17, 2026 इंडियास टैलेंट शो सीजन 4 के विजेता बने नया हरसूद के शशांक पिता शैलेंद्र खरे का बुधवार शाम को नया हरसूद में जोरदार स्वागत हुआ। शशांक खरे ने इंडियास टैलेंट शो सीजन 4 में दो प्रस्तुति झांसी में दी थी तथा अंतिम प्रस्तुति मुंबई में हुई थी। जिसमें शशांक खरे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता के विजेता बने।