बिंदकी: मवईया गांव के समीप पिकअप लोडर की टक्कर से बाइक सवार सरिया फैक्ट्री कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के मवईया गांव के समीप मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दूध के कैन लाद कर जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक राजू यादव उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी ग्राम कोरसम थाना कल्यानपुर गंभीर घायल हो गए। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। राजू यादव सौरा के एक सरिया फैक्ट्री में कर्मचारी है।