डिंडौरी: करंजिया थाना प्रभारी एस एस उसराठे ने साइबर सुरक्षा सेफ क्लिक 2.0 अभियान को लेकर दी जानकारी
करंजिया थाना प्रभारी एस एस उसराठे ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर क्राइम और बचाव को लेकर आमजनों को जानकारी देते हुए जागरूक किया। दरअसल थाना प्रभारी ने साइबर क्राइम होने पर पीड़ित को हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत कर दर्ज करने की जानकारी दी और फर्जी कॉल ऑफर लॉटरी इनाम बीमा से सतर्क रहने और सोच समझकर सेफ क्लिक करने की समझाइश दी ।