बारुन: कंचनपुर नहर में स्नान के दौरान 15 वर्षीय किशोर डूबा, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
औरंगाबाद जिले के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कंचनपुर टोला मुंगयाठी बिगहा गांव निवासी लालजीत महतो का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार मंगलवार को कंचनपुर नहर में स्नान करने के दौरान डूब गया।