बुलंदशहर: हजारों उपभोक्ताओं की बिजली कटी, स्मार्ट मीटर के नेगेटिव बैलेंस से आई समस्या, चीफ इंजीनियर ने बताया कैसे होगा समाधान
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ा। मार्च माह में हजारों उपभोक्ताओं के मीटर बैलेंस नेगेटिव हो गए, जिसके चलते अस्थायी रूप से बिजली सप्लाई बाधित हुई। जानकारी मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे दी गई।