गभाना: चिलावटी में पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ को फावड़े से गंभीर घायल किया गया, उपचार के दौरान हुई मौत
गभाना क्षेत्र के गांव चिलावटी में पुरानी रंजिश ने एक अधेड़ की जान ले ली। आरोप है कि गुरुवार शाम प्लॉट पर खाना खा रहे 55 वर्षीय संतोष कुमार पर गांव के वीरेंद्र कुमार, जितेंद्रपाल, सोनी, नेत्रपाल उर्फ भोला और उनके दो साथियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि वीरेंद्र ने संतोष कुमार के सिर पर फावड़े से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।