दरअसल खुटार थाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। मंगलवार रात सिलहुआ गांव में ग्रामीणों ने सड़क पर एक तेंदुआ देखा, जिसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने ग्रामीणों से अपने जानवरों को घर के बाहर न बांधने की अपील की है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।