लातेहार: तेज आंधी और बारिश से पकरार गांव में भारी तबाही, गोविंद राम का घर क्षतिग्रस्त
बुधवार की देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने सदर प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे एवं कमजोर मकानों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली।