मंझनपुर: बड़ी अढौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, खेत में खाना देने जा रही महिला ने तोड़ा दम, चालक की तलाश जारी
महेवाघाट थाना क्षेत्र के बड़ी अढौली गांव में एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान बड़ी अढौली गांव निवासी आयशा बीवी (60) पत्नी निजाम अली के रूप में हुई है।