उदवंत नगर: पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उदवंतनगर में उबाल, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर उदवंतनगर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने जगह-जगह बैठक कर सरकार के फैसले की निंदा की जा रही है। इस दौरान रविवार की शाम 4:00 के करीब पार्टी नेताओं ने कहा कि पप्पू यादव हमेशा जनता की आवाज उठाते रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी जनभावनाओं पर सीधा हमला है।