अररिया: दुर्गा पूजा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, ट्रिपल लोडिंग और लहरिया कट बाइक चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Araria, Araria | Oct 17, 2026 दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में पदभार ग्रहण करने के बाद यातायात डीएसपी तरुण कुमार पांडे ने शनिवार को शहर के बस स्टैंड पहुंचकर वाहनों की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।