ललितपुर: आंधी-पानी के मौसम में बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों का जीना किया दूभर, विद्युत कटौती से लोग परेशान
स्थानीय कंपनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना की आवश्यक बैठक बु. वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में आंधी पानी के मौसम में बार-बार होने वाली अघोषित कटौती तथा शहर की विद्युत समस्या को लेकर गहरी चिन्ता और रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और विद्युत सप्लाई और मेंटेनेंस ठीक कर जाने की मांग की