इस्लामनगर अलीगंज: नाजारी गांव में जेंडर परिवर्तन के बाद प्रेमी युगल ने रचाई शादी, क्षेत्र में चर्चा, वीडियो आया सामने
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। नाजारी गांव की सरकारी शिक्षिका नयनशी कुमारी ने अपने लंबे समय के साथी राहुल के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। जिसका वीडियो रविवार 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि राहुल पहले राखी कुमारी के नाम से जाने जाते थे और बाद में जेंडर परिवर्तन किया ।