पीपलदा: जिला कलक्टर ने गैंता में की जनसुनवाई, किसानों को फसल खराबे की मुआवजा राशि समय पर मिले: जिला कलक्टर
Pipalda, Kota | Apr 24, 2026 जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने शुक्रवार को शाम5 बजे पंचायत समिति इटावा की ग्राम पंचायत गैंता स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में शुक्रवार को रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई की। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल बिजली, फसल मुआवजा, मिड-डे-मील, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित परिवाद आए। श्री समारिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को आत्मीयता से सुना और संबंधित विभागों क