सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण (DLSA) पूर्णिमा प्रांजला द्वारा जिला कारागार, कौशांबी का बुधवार को लगभग 2 बजे निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों, जमानत प्रक्रिया, अपील तथा लोक अदालत से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।