कायमगंज: गांव पथरामई में दावत में बैठने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,तीन लोग हुए घायल मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
कम्पिल के गांव पथरामई निवासी दलेल सिंह यादव की पुत्री के विवाह समारोह में रविवार रात में दावत में बैठने को लेकर दो पक्षों में कहांसुनी के बाद लाठी-डंडे चले। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पीड़ित पक्ष के विकास यादव ने बताया उनकी बहन की बारात जनपद कासगंज के नवादा दरियाबगंज गांव से आई थी।पुलिस जांच में जुटी।