कानपुर: सात वर्षीय मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा, नहीं भरा मन तो पालतू कुत्ते से कटवाया
कर्रही विश्व बैंक इलाके में एक सात वर्षीय एक मासूम बच्चे को मामूली बात पर बेरहमी से पीटा गया। इससे भी दिल नहीं भरा तो पालतू कुत्ते से कटवा दिया गया।क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से मांग की कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो। उसे पालतू कुत्ते पालने से प्रतिबंधित किया जाए।बर्रा थाना पुलिस ने मंगलवार 6 बजे बताया कि, मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।