कानपुर: जिलाधिकारी ने छठ पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को 3बजे छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पनकी नहर, अरमापुर नहर और सीटीआई नहर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने छठ स्थलों पर मेडिकल कैंप और अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा।