कानपुर: चकेरी पुलिस ने दो अभियुक्तों को बारा बोर के तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चकेरी थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिक बस डिपो रोड पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। उनके पास से एक 12 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने मंगलवार 4 बजे बताया कि 2 अभियुक्तों को सुबह 4.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।