बांसवाड़ा: कॉलेज मैदान से पुलिस की पहल: 'संडे ऑन साइकिल' और योग के माध्यम से दिया फिटनेस का संदेश
फिट इंडिया मिशन के तहत बांसवाड़ा पुलिस द्वारा रविवार को “संडे ऑन साइकिल” रैली एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों, युवाओं, खिलाड़ियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।साइकिल रैली का शुभारंभ कॉलेज ग्राउंड से हुआ, जो रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।