शिवपुरी नगर: भाजपा की विचारधारा को हर बस्ती तक पहुँचाएगा अनुसूचित जाति मोर्चा
शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व ग्वालियर संभाग प्रभारी रामस्वरूप शुक्रवारे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय