धौलपुर: मूसलाधार बारिश के कारण छतरिया ताल हुआ ओवरफ्लो, जान जोखिम में डालकर रील बना रहे युवक
बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शहर के अधिकांश इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नालों की सफाई ना होने और जल निकासी व्यवस्था की कमजोरियों ने हालात को और अधिक बिगाड़ दिया है। बारिश का पानी लगातार बढ़ते हुए छतरिया ताल तक पहुँच गया, जो अब ओवरफ्लो हो चुका है। तेज बहाव और फिसलन भरे किनारों