धौलपुर: 115 नव नियुक्त युवाओं को मिली वेलकम किट, सहकार एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में नगर परिषद धौलपुर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव आयोजित किया गया, जो जयपुर कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ा रहा। जिसमें जयपुर के राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। धौलपुर के कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी, बाड़ी व