शामली: भैसानी इस्लामपुर निवासी ग्रामीण के खाते से कटी ₹20 हजार की धनराशि को साइबर सेल ने कराया वापस
Shamli, Shamli | May 20, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी ग्रामीण फरीद के बैंक खाते से ₹20 हजार की धनराशि कटने संबंधित शिकायत पीड़ित ने थानाभवन थाने पर की थी। मामले में थानाभवन थाने पर संचालित साइबर सैल ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आवेदक को संपूर्ण धनराशि वापस करा दी है। पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।