बीसलपुर: नगीपुर अखौला गांव में घर के बाहर खेल रही बच्चीं को बाइक ने मारी टक्कर हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम नगीपुर अखौला निवासी अरविंद की पांच वर्षीय पुत्री नित्या शनिवार दोपहर 1 बजे घर के बाहर दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव में बाइक पर सवार दीपक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल बच्ची को परिजनों की मदद से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।