पुनासा: खंडवा पुलिस ने ₹22 लाख के 152 मोबाइल बरामद कर लोगों की मुस्कान लौटाई
Punasa, Khandwa | May 19, 2026 खंडवा पुलिस ने मंगलवार को जनसेवा और आधुनिक तकनीक का शानदार उदाहरण पेश करते हुए 152 गुम मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने की चिंता में परेशान लोग थे ।