शनिवार को सांसद गजेंद्र पटेल विधानसभा क्षेत्र में एकदिवसीय दौरा कर खेतों में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया।उनके द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया,सांसद पटेल ने ग्राम बलवाड़ी में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इसके बाद सांसद ने मोहना मदनी बहादरपूरा में बीते दिनों ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण कर पीड़ित किसानों से मिले।