भगवानपुरा के शासकीय महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के बताए तरीके।नगर के शासकीय महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ प्रकाश सोलंकी ने विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग के लेनदेन के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम जेसी घटनाओं से बचने के तरीके बताए।