रायसागर में टंट्या मामा की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, जयस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश। रायसागर में देश के महान क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।वही घटना से आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी लगते ही जयस संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंचें।