हिंदू युवा जनजाति संगठन ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के सर्वे करवाने के लिए तहसीलदार को दिया ज्ञापन।पिछले दिनों क्षेत्र में आंधी तूफान बारिश एवम ओलावृष्टि से किसानों की नष्ट हुई गेहूं चने एवम मक्के की फसलों को लेकर हिंदू युवा जनजाति संगठन ने भगवानपुरा के तहसील कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग की है।