बरेली: रुहेलखंड चौकी से फरार गोलीकांड के आरोपी को लेकर चौकी इंचार्ज और सिपाही को एसएसपी बरेली ने किया सस्पेंड
बरेली के जोगी नवादा चावल मंडी में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित राठौर के रुहेलखंड चौकी से फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओजी टीम द्वारा पकड़े गए अमित को चौकी पर बैठाया गया था, लेकिन पुलिस के गैरहाजिर होने का फायदा उठाकर वह भाग निकला और कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस पर एसएसपी बरेली चौकी इंचार्ज जगत सिंह और सिपाही सचिन को सस्पेंड कर दिया।