बरेली: किला थाना क्षेत्र में नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ जीजा, पहले बड़ी बहन से की थी शादी
बरेली, किला थाना क्षेत्र शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया कि उसका जीजा पहले उसकी बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर शादी कर चुका था, और अब उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन को भगा ले गया है।पीड़ित के अनुसार, 3 जुलाई दोपहर जब घर पर कोई नहीं था, तभी सूरज गुप्ता किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।