बरेली: फर्जी दस्तावेजों से जमीन पर कब्जा और रंगदारी मांगने का आरोप, रिटायर्ड दरोगा समेत 5 पर इज्जत नगर थाने में FIR दर्ज
बरेली,के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बैंक मैनेजर वीरेंद्र सिंह बिष्ट और उनके भाई की जमीन पर कब्जे और रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जे की कोशिश की और प्लॉट छोड़ने के एवज में रंगदारी भी मांगी पीड़ितों ने बताया कि विरोध करने पर दबंगों ने दो बार प्लॉट की बाउंड्रीवाल भी गिरा दी।