देवघर: शिवलोक मैदान में पीएम विश्वकर्म योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला संपन्न
भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय धनबाद द्वारा देवघर के शिवलोक मैदान में 7 मार्च से आयोजित पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम के लिए प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का समापन सोमवार 9 मार्च दोपहर 3:00 बजे किया गया। तीन दिवसीय मेले के दौरान देवघर एवं आसपास जिलों से आए पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रमों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया।